फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्पीति में 165 लावारिस कुत्तों की नसबंदी, 415 तक पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
काजा (लाहौल-स्पीति)। पशुपालन विभाग काजा ने स्पीति में कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण और रैबीज की रोकथाम के लिए 30 सितंबर से 21 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत ताबो, समदो, हुरलिंग, पिन वैली और काजा में 165 कुत्तों की नसबंदी की और एंटी-रैबीज टीके लगाए। कार्यकारी सहायक निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन काजा डॉ. अनुराधा चौहान ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक स्पीति में कुल 415 कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण किया जा चुका है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार और डॉ. गुरमेत अंगरूप के साथ कर्मचारी मही पाल सिंह, नीम चंद और राजेश कटोच ने अभियान में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें