किन्नौर की बड़ा कंबा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चंद्र बोस को किया याद। स्रोत : संस्थ
सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बड़ा कंबा में मनाया पराक्रम दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मेरा भारत किन्नौर के सौजन्य से महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बड़ा कंबा पंचायत में पराक्रम दिवस मनाया। कार्यक्रम में देशभक्ति का अनूठा जज्बा देखने को मिला। ग्रामीणों ने अपने नायक को याद किया। इस विशेष अवसर पर महिला मंडल प्रधान रेशमा देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि नेताजी का तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, का नारा आज भी युवाओं में राष्ट्रप्रेम की ऊर्जा भर देता है। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं, महिला मंडल की सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।