फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बारिश से नेरवा की सड़कें अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। बारिश से नेरवा तहसील में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीती रात हुई भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन हुआ है, जिससे अधिकांश ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को खोलने के लिए मशीनें लगाई हैं, लेकिन जब तक विभाग एक स्थान से अवरुद्ध मार्ग को चालू करता है, तब तक दूसरा मार्ग बंद हो जाता है। लोक निर्माण विभाग उप मंडल नेरवा के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि इस समय खद्दर, देइया, झिकनीपुल, पहलोग, रेवल पुल व पौड़ीया संपर्क सड़कें बंद हैं। इन सड़कों को खोलने के लिए मशीनरी भेज दी है। ज्यादातर मार्ग खोल दिए गए हैं। शेष को खोलने के लिए मशीनें लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस समय दो सरकारी और पांच प्राइवेट जेसीबी मशीनें विभिन्न क्षेत्रों में रास्ता खोलने में लगाई गई हैं।हिमाचल पथ परिवहन निगम के नेरवा बस अड्डा के प्रभारी रोशन गजटा ने बताया कि इस समय माटल, खद्दर, झीना और रेवल पुल में एक-एक और लाणी-बमटा में दो बसें फंसीं हुई हैं। तहसीलदार नेरवा कुश कुमार ने बताया कि किसी भी स्थान से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। कुछ घरों के आगे लगे डंगे अवश्य गिरे हैं। वहां पटवारियों को भेज कर नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। जिन लोगों के घरों के आगे के डंगे गिरे हैं, उन्हें आवश्यकता अनुसार एक से दो तिरपाल प्रशासन की ओर से प्रदान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें