फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कबड्डी में नेरवा और वॉलीबाॅल में रोहड़ू रहा प्रथम

विज्ञापन
तकलेच में खेलकूद प्रतियोगिता में रोहड़ू को सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक टीम के पुरस्कार से सम्मानित करते श
विज्ञापन
कबड्डी में नेरवा और वॉलीबाल में रोहड़ू ने मारी बाजी
विज्ञापन


. खेल प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही प्रदेश सरकार : रोहित ठाकुर

. मंत्री ने तकलेच स्कूल को 10 लाख देने की घोषणा की

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच में चार दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक नंद लाल विशेष अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 20 ब्लॉकों के करीब 692 विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें 519 सरकारी और 173 निजी विद्यालयों के खिलाड़ी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रोहड़ू को सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक टीम के खिताब से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी में नेरवा प्रथम और रोहड़ू द्वितीय रहा। वॉलीबॉल में रोहड़ू प्रथम और नेरवा द्वितीय रहा। खो-खो में रोहड़ू प्रथम और मतियाना द्वितीय रहा। बैडमिंटन में नेरवा प्रथम और देहा द्वितीय रहे। विजेता खिलाड़ियों को शिक्षा मंत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा के साथ खेल सुविधाओं को मजबूत करने पर भी ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने 48 पदक हासिल किए, जिनमें आठ स्वर्ण, 11 रजत और 29 कांस्य पदक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 11 खेल छात्रावास संचालित हैं और खिलाड़ियों की दैनिक आहार राशि 120 से बढ़ाकर 250 रुपये की गई है। उन्होंने तकलेच स्कूल के बरसात से क्षतिग्रस्त खेल मैदान और दीवार की मरम्मत के लिए प्रथम चरण में 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 50 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में 100 विद्यालयों को सीबीएसई से जोड़ने की योजना में तकलेच स्कूल को भी शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें