आरोपी से बरामद हुई थी 1.28 किलोग्राम चरस
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के आंध्रा में 1.28 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े नेपाल मूल के व्यक्ति को अदालत ने तीन दिन की रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। चिड़गांव की पुलिस ने नेपाल के व्यक्ति आरोपी रविंद्र शर्मा को शनिवार को चरस के साथ गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि चरस की खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां देनी थी। रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस की टीम नशा तस्करों की धरपकड़ में लगी हुई है। चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।