फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तकलेच में लोक निर्माण विभाग की अनदेखी ग्रामीणों पर पड़ रही भारी

विज्ञापन
तकलेच दरकाली सडक़ पर लगातार हो रहे भूस्खलन से ग्रामीणों के खेतों को पहुंच रहा नुकसान। संवाद
विज्ञापन
भूस्खलन से प्रभावित तकलेच-दरकाली सड़क पर केटू में एक साल से नहीं लगा डंगा
विज्ञापन

. सुरक्षा दीवार न लगने के कारण ग्रामीणों के खेत भूस्खलन की चपेट में
. विभाग की लापरवाही से कभी भी कट सकता है दरकाली पंचायत का संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
तकलेच-दरकाली सड़क पर केटू के पास बीते साल बारिश के दौरान भूस्खलन से डंगा ढह गया था। अभी तक डंगे का दोबारा निर्माण नहीं हो पाया है। इस कारण यहां भूस्खलन की समस्या बढ़ गई है। ग्रामीणों के खेत, बगीचे भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। सड़क की भी हालत खराब बनी हुई है। कभी भी दरकाली पंचायत का संपर्क कट सकता है। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी ग्रामीणों में भारी पड़ रही है। तकलेच पंचायत प्रधान सुनील कायथ ने कहा कि लोक निर्माण विभाग तकलेच की अनदेखी ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। तकलेच-दरकाली सड़क पर तकलेच से 2 किलोमीटर दूर केटू गांव के पास करीब 4 मीटर के हिस्से पर भूस्खलन की समस्या विकराल हो गई है। इससे लोगों के खेत-बगीचों को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं एक घर पर भी खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग लोक निर्माण विभाग से एक साल से डंगा लगाने की मांग कर रहे थे। यहां होने वाले नुकसान के लिए लोक निर्माण विभाग तकलेच जिम्मेदार है। यहां भूस्खलन की समस्या बढ़ती जा रही है लेकिन डंगा या सुरक्षा दीवार लगाने के बजाय मशीन से मलबा हटाकर खानापूर्ति की जा रही है। सड़क को भी नुकसान पहुंच रहा है और कभी भी दरकाली पंचायत का संपर्क कट सकता है। वहीं, क्षेत्र में सेब सीजन भी शुरू हो गया है। ऐसे में बागवानों की परेशानी भी बढ़ सकती हैं। उन्होंने चेताया है कि यदि लोक निर्माण विभाग का यही रवैया रहा तो सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें