फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नीरथ के समीप युवक, युवती से पकड़ा 26.68 ग्राम चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी जिले के रहने वाले हैं दोनों आरोपियों की उम्र 25 साल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पुलिस ने उपमंडल रामपुर के नीरथ के पास सोमवार रात को एक युवक और युवती को 26.68 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात को पुलिस ने नीरथ के पास कुड़ीधार सड़क पर नाका लगाया था। पुलिस की विशेष टीम दल प्रभारी मुख्य आरक्षी गौरव जिष्टू के नेतृत्व में जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान यहां से अस्थायी नंबर की एक कार टी1124 एचपी7712 एन पहुंची, जिसे पुलिस ने शक के आधार पर रोका। पुलिस ने जब कार में सवार युवक और युवती से पूछताछ की, तो दोनों घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सवार 25 वर्षीय सोहन लाल निवासी गांव सलोहा, डाकघर तेबन, तहसील करसोग, जिला मंडी और 25 वर्षीय गीता निवासी गांव टकोली, डाकघर पनारसा, तहसील ओट, जिला मंडी के कब्जे से 26.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रामपुर पहुंचाया और पुलिस थाना में दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने कहा कि युवक और युवती से 26.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध नशे के संलिप्त लोगों के पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें