फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कल्पा में एनसीसी का वाइब्रेंट विलेज और सीएटीसी शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला समूह की विभिन्न एनसीसी इकाइयों के कैडेट्स भाग ले रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
कल्पा में 8 एचपी बटालियन एनसीसी ने वीरवार को वाइब्रेंट विलेज शिविर और संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) का शुभारंभ किया। इसमें शिमला समूह की विभिन्न एनसीसी इकाइयों के कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर का आयोजन कमांडिंग अधिकारी कर्नल बीएमएस परमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी भी इस आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। कैडेट्स के प्रशिक्षण और उचित व्यवस्था के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे। इनमें एएनओ, जेसीओ, एनसीओ तथा जीसीआई शामिल हैं। शिविर के पहले दिन कैडेट्स का आगमन हुआ। उनका पंजीकरण भी पूरा किया गया। बायोमीट्रिक सत्यापन और आवश्यक दस्तावेज की जांच भी की गई। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। उन्हें विभिन्न एनसीसी गतिविधियों के माध्यम से व्यक्तित्व और कौशल विकास का अवसर मिलेगा। कैडेट्स को वाइब्रेंट विलेज की अवधारणा और ग्रामीण क्षेत्रों के महत्व से भी परिचित कराया जाएगा। आगामी दिनों में कई प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित होंगी। इनमें जागरूकता कार्यक्रम, शारीरिक प्रशिक्षण और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। विभिन्न इकाइयों से आए कैडेट्स ने शिविर को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें