फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महाराष्ट्र में ठियोग की ओशिन सर्वोत्तम पर्यावरण संरक्षण प्रस्ताव से सम्मानित

विज्ञापन
ठियोग के जैस पंचायत की ओशिन शर्मा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में नॉर्थ जोन का किया प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के जैस पंचायत की रहने वाली ओशिन शर्मा ने राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन किया। ओशिन को बेस्ट पर्यावरण संरक्षण प्रस्ताव से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से ओशिन ने क्षेत्र, गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद का आयोजन महाराष्ट्र राज्य की विधानसभा नागपुर में किया गया, जिसमें ओशिन को दो मिनट का समय मिला। ओशिन ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समूचे नॉर्थ जॉन का प्रतिनिधित्व किया। देशभर से 50 हजार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पछाड़ ओशिन ने अपना स्थान बनाया। राष्ट्रीय स्तर की संसद में 200 प्रतिभागियों में ओशिन ने अपनी जगह बनाई। युवा संसद में पर्यावरण के मुद्दे पर ओशिन शर्मा ने अपना भाषण प्रस्तुत किया। पिछले चार सालों में पहली बार हिमाचल के किसी प्रतिभागी को सर्वोत्तम पर्यावरण संरक्षण का खिताब मिला है। जैस पंचायत की पूर्व प्रधान अनीता हैटा ने ओशिन को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें