आनी कॉलेज में एनसीसी दिवस मनाया, उरी आक्रमण की झलक की पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी स्थित हरिपुर में एनसीसी आनी यूनिट ने एनसीसी दिवस मनाया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुंवर दिनेश सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। लेफ्टिनेंट अशोक कुमार ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। चवाई पंचायत की प्रधान गीता भूषण और लफाली पंचायत प्रधान ममता ठाकुर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उरी आक्रमण की झलक पेश की। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पलक ने पहला स्थान झटका। दूसरा स्थान लवली और तीसरा स्थान पायल शर्मा ने प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में पहला स्थान साहिल ठाकुर, दूसरा स्थान लवली और तीसरा स्थान तनिका ने हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान सुनिधि चौहान, दूसरा स्थान रुकसाना और तीसरा स्थान स्नेहलता ने प्राप्त किया। डॉ. संगीता नेगी, प्रो. निर्मल सिंह शिवांश, प्रो.. विजय कुमार और प्रो. पुष्पा गुलेरिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ममता ठाकुर और गीता भूषण ने आयोजन की सफलता के लिए 5100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की, जबकि पीटीए अध्यक्ष जवाहर ठाकुर ने 1000 रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। इस मौके पर पीटीए के उपाध्यक्ष कृष्ण चंद, जीवानंद शर्मा, प्रो. नरेंद्र पॉल, डॉ. संगीता नेगी, डॉ. रजनीश कुमार, प्रो. भुवनेश्वर, प्रो. धन प्रकाश, प्रो. रोहित कटोच, प्रो. विजय कुमार, प्रो. सीमा, प्रो. संजय दत्त, प्रो. पम्मी और प्रो. राधिका नेगी सहित गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।