फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनसीसी कैडेटों ने चंडिका मंदिर, रोघी पंचायत का किया भ्रमण

विज्ञापन
वाइब्रेंट विलेज कैंप के तहत किन्नौर के रोघी के भ्रमण पहुंचे एनसीसी कैडेट्स। संवाद
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। 8वीं हिमाचल प्रदेश बटालियन एनसीसी रामपुर की ओर से वाइब्रेंट विलेज कैंप चलाया जा रहा है। चौथे दिन कैडेटों ने कोठी स्थित चंडिका माता मंदिर और रोघी पंचायत का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय संस्कृति, धार्मिक महत्व और ग्रामीण प्रशासन की जानकारी हासिल की। कैडेटों ने कोठी स्थित चंडिका माता मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, मंदिर की विशेषताओं के बारे में भी जाना। इसके बाद उन्होंने रोघी पंचायत का दौरा किया। यहां कैडेटों ने पंचायत व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों को भी समझा। इस दौरान उन्हें ग्रामीण प्रशासन और सामुदायिक सहभागिता की भूमिका को समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें