फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बारिश के चलते श्राईकोटी और शिकारी काली मंदिर में कम पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। चैत्र नवरात्र के पहले दिन बारिश के चलते श्राईकोटी और शिकारी काली मंदिर में कम श्रद्धालु पहुंचे। रामपुर के अन्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में भी श्रद्धालुओं की उपस्थिति न के बराबर रही। 12/20 घाटी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्राईकोटी माता मंदिर में श्रद्धालुओं को बारिश और बर्फबारी से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुनीश स्थित माता मनसा देवी के मंदिर में भी बारिश-बर्फबारी के चलते श्रद्धालुओं की संख्या बहुत कम रही। नोगवैली स्थित माता शिकारी काली और मंगला काली मंदिर में भी बहुत कम संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। परशुराम मंदिर समिति डंसा प्रधान खेल चंद नेगी और मंगला काली देवता दोगणू मंदिर समिति प्रधान शीश शर्मा ने बताया कि मौसम खराब होने से नवरात्र में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला काफी कम रहा। उम्मीद जताई है कि मौसम यदि साफ रहता है, तो आने वाले दिनों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें