फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डूंडी माता मंदिर में सुबह से लगी श्रद्धालुओं की कतार

विज्ञापन
नेरवा के डुंडी माता मंदिर में दर्शन को पहुंचे श्रदालु
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। नवरात्र के प्रथम दिन नेरवा के डूंडी माता मंदिर के कपाट सुबह 5:00 बजे खोल दिए गए। कपाट खुलते ही सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लग गई। भारी संख्या में लोगों ने माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। नवरात्र के लिए मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। माता को नए वस्त्र पहनाए गए और भव्य शृंगार किया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य संदीप कृष्ण ने बताया कि विधि विधान से बेदी की स्थापना की गई है। नौ दिन तक तीन ब्राह्मण शास्त्र विधि विधान से पूजा-अर्चना और यज्ञ करेंगे। प्रथम नवरात्र को माता शैलपुत्री की पूजा की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष बलदेव तंगड़ाइक ने बताया कि 1 अक्तूबर को यज्ञ की पूर्णाहुति डालने के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें