फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हाटकोटी मंदिर में अष्टमी पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Wed, 29 Mar 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
अष्टमी पर हाटकोटी मंदिर में दर्शनों के लिए कतारों में खडे श्रद्धालु
विज्ञापन
रोहड़ू। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर बुधवार को हाटकोटी मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर में सुबह छह बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। इस दौरान मंदिर के लंगर भवन में दिनभर भंडारे का आयोजन किया गया। माता के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियां पेश न आए, इसके लिए मंदिर न्यास कमेटी की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। नवरात्रों के लिए हाटकोटी मंदिर को फूलों से सजाया गया है। बुधवार को अष्टमी पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास कमेटी की ओर से पहले ही उचित व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। मंदिर के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों के साथ एनसीसी कैडेट भी तैनात हैं। मंदिर न्यास कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें