संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर ( कुल्लू)। आनस गांव में युवाओं ने नवचेतना ग्रामीण विकास समिति का गठन किया। इस कार्यकारिणी में समिति का अध्यक्ष धर्म पाल और उपाध्यक्ष निहाल चंद, महासचिव अजय आनंद, संयुक्त सचिव रविंद्र, कोषाध्यक्ष कपिल देव संजीव और सलाहकार मनजीत ठाकुर को चुना गया। इसके अलावा श्याम लाल मीडिया प्रभारी विजय, अजय और विवेक ठाकुर को बनाया गया। अध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि प्रोजेक्ट से नुकसान के लिए यह कमेटी बनाई गई है। कमेटी का उद्देश्य गांव में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण, गांव की मुलभूत जरूरत के लिए गांव की ओर से अग्रणी रहना, स्कूल, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी मामले उठाना है। इस अवसर पर किसान सभा निरमंड इकाई के अध्यक्ष देवकी नंद और उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर मौजूद रहे l