फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में राष्ट्रीय छात्र सम्मेलन शुरू, देशभर से पहुंचे विशेषज्ञों ने साझा किए शोध और अनुभव

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय छात्र सम्मेलन जैव विविधता पर जानकारी देते कॉलेज प्राचार्य। सं
विज्ञापन

विज्ञापन
जैव विविधता और बायो एकॉस्टिक्स पर दी जानकारी
विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में मंगलवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय छात्र सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। पश्चिमी हिमालय की पारिस्थितिकी, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित इस सम्मेलन में देशभर से पहुंचे 12 विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ अपने शोध और अनुभव साझा किए। सम्मेलन का मुख्य विषय हिमालयी भू-दृश्य, पारिस्थितिकी और समुदायों के लिए अंतर्विषयक अनुसंधान रखा गया है। इसका आयोजन रामपुर कॉलेज और सरयान विज्ञान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन संयोजक डॉ. अनुराधा नेगी कनेन ने आयोजन के उद्देश्यों की जानकारी दी। वहीं, डॉ. प्रीति सरयान ने हिमालय की पारिस्थितिकी, प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शोध और अनुसंधान से जोड़ने में ऐसे आयोजन अहम भूमिका निभाते हैं। प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षण संस्थानों में शोधपरक गतिविधियां जरूरी हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव और नए विचारों से जोड़ना भी है। सम्मेलन के पहले दिन जैव ध्वनिकी (बायो एकॉस्टिक्स), कृत्रिम बुद्धिमत्ता के पर्यावरणीय प्रभाव, पश्चिमी हिमालय में कचरा प्रबंधन, देसी मधुमक्खियों का पारिस्थितिक महत्व, भौगोलिक सूचना प्रणाली, त्रि-आयामी मुद्रण और वन्यजीव छायांकन जैसे विषयों पर व्याख्यान और कार्यशालाएं आयोजित की गईं। जैव ध्वनिकी शोधकर्ता विरल जोशी, पोरुरी साई राहुल, सुमन सिंह नेगी और अमल के व्यास ने विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की। इस दौरान पोस्टर प्रस्तुतियों, विज्ञान संचार गतिविधियों और शोध संवाद में विद्यार्थियों व शोधकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रामपुर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय छात्र सम्मेलन जैव विविधता पर जानकारी देते कॉलेज प्राचार्य। सं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें