फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

विज्ञापन
डीएवी कालेज कोटखाई में खेल दिवस के मौके र मुख्य अति​थि व छात्र
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि डॉ. रमेश चौहान, पूर्व निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि डॉ. चौहान ने महाविद्यालय में नवनिर्मित जिम का उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक जिम पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत आई है। इसमें करीब 35 आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल विशिष्ट ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. चौहान ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। खेल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के मनोरंजन के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। अंत में शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विकसित वर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

डीएवी कालेज कोटखाई में खेल दिवस के मौके र मुख्य अतिथि व छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें