फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुचाएं, लोगों का अमूल्य जीवन बचाएं : नरेश वर्मा

विज्ञापन
।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत सड़क सुरक्षा बैठक में एसडीएम आनी जागरूक करते हुए। स
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से नहीं होगी पूछताछ, सरकार देती है सम्मान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय रामपुर ने आनी के पंचायत समिति हॉल में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया। एसडीएम नरेश वर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं और अमूल्य जीवन को बचाने में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर सहायता करने वाले लोगों से कोई पूछताछ नहीं होती है, बल्कि सरकार ऐसे लोगों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं न केवल जीवन का नुकसान करती हैं, बल्कि परिवारों और समाज को गहरे दर्द और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। नरेश वर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने, गति सीमा का ध्यान रखने और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील भी की। आरटीओ रामपुर जसपाल नेगी ने सड़क सुरक्षा माह पर प्रकाश डाला। उन्होंने यातायात नियमों की अवहेलना पर कानूनी पहलुओं पर कार्यशाला में उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने भी दुर्घटना में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुचांने की अपील लोगों से की। कार्यक्रम में परिवहन विभाग की ओर से तैयार वृत्त चित्र को भी प्रदर्शित किया गया। वहीं, एसडीएम नरेश वर्मा ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ भी दिलाई। आनी उपमंडल के विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों और चालकों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें