राजकीय महाविद्यालय रामपुर में अंग्रेजी विभाग की सोच लिटरेरी सोसाइटी पठन दिवस मनाते हुए।
रामपुर महाविद्यालय में राष्ट्रीय पठन दिवस का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में अंग्रेजी विभाग की सोच लिटरेरी सोसायटी ने वीरवार को राष्ट्रीय पठन दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन पुस्तकालय आंदोलन के जनक पुथुवयिल नारायण पाणिकर के सम्मान में किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश नेगी नेे छात्रों को किताबों से दोस्ती और उनका निरंतर पठन पर बल दिया। उन्होंने बताया कि पूरा विश्व इंटरनेट और गूगल के आगोश में है, जिस कारण छात्र की पुस्तक पठन से दूरी बन रही है। यह उचित नहीं है। छात्रों को निरंतर पुस्तक पठन करना चाहिए। इससे तार्किक शक्ति का विकास होता है, जो शिक्षा का मूलभूत आधार भी है। इसमें विद्यार्थियों का हित निहित है। इस कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के द्वितीय और चतुर्थ सत्र के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंग्रेजी विषय के स्नातकोत्तर के चेतन, दिया, अलिषा, कंचन, कीका, रजनीश, ललित, शिक्षा, शिवानी, राजेश्वरी, निधि, ममता, धर्मा, पारूल, शौराव, मिताली, सोनू, समीक्षा, इंद्र, डिंपल और साक्षी सभी को अपने विचार साझा किए।