राष्ट्रीय स्तरीय संगोष्ठी और सांगीतिक प्रस्तुति का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। लोक संस्कृति व लोक साहित्य पर बुधवार को आनी महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी व संगीत सांगीतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों और दूसरे राज्यों से 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आनी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. सूरत ठाकुर ने कुल्लवी लोक संस्कृति पर शोधपत्र पढ़कर किया। उसके बाद इवनिंग कॉलेज शिमला के प्राध्यापक आशुतोष ने शोधपत्र प्रस्तुत किया। लामाथाच कॉलेज के प्राध्यापक नवल ने संस्कृत लोक साहित्य पर शोधपत्र पढ़ा। इसके अलावा आनी स्कूल के प्रधानाचार्य श्यामानंद, प्रोफेसर रोहित कुमार, कुल्लू कॉलेज से पंडित विद्या सागर ने अपने-अपने शोधपत्र और सांगीतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। इसके अलावा कॉलेज के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कॉलेज के समस्त प्राध्यापक मौजूद रहे।