फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी में भूस्खलन से नेशनल हाईवे पांच घंटों रहा ठप

विज्ञापन
झाकड़ी में भूस्खलन से ंबंद हुआ  नेशनल हाईवे। संवाद
विज्ञापन
दोनों ओर लगी रहीं गाड़ियों की लंबी कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। नेशनल हाईवे-पांच पर झाकड़ी के पास डोगरा क्रेशर के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पूरा पहाड़ टूटकर सड़क पर आ गिरा। इस कारण यातायात कई घंटों तक बाधित रहा। भूस्खलन स्थल के दोनों ओर थोड़ी ही देर में गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। इनमें पर्यटक, यात्री और एंबुलेंस भी शामिल थीं, जो कुछ देर के लिए फंस गईं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के उपमंडल अधिकारी करतार शर्मा ने तुरंत कार्रवाई की। उनके साथ कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने दो बड़ी मशीनों को दोनों तरफ से लगाकर पत्थरों और मलबे को हटाया। दोपहर करीब सवा दो बजे तक छोटे-बड़े सभी वाहनों के लिए सड़क बहाल कर दी गई। सड़क खुलने के बाद सबसे पहले दोनों तरफ फंसी हुई एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। इसके बाद अन्य फंसे वाहनों को निकाला गया। नेशनल हाईवे ज्यूरी के उपमंडल अधिकारी करतार चंद शर्मा ने बताया कि सड़क के ऊपर से एक पक्की पहाड़ी टूटकर सड़क में आ गिरी थी। इससे कई मीटर चौड़ी सड़क आठ से दस फुट ऊंचाई तक मलबे से भर गई थी। उन्हें जैसे ही सूचना मिली, वे कनिष्ठ अभियंता के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों तरफ से दो मशीनों को मौके पर पहुंचाया और यातायात को बहाल करवाया।

झाकड़ी में भूस्खलन से ंबंद हुआ  नेशनल हाईवे। संवाद

झाकड़ी में भूस्खलन से ंबंद हुआ  नेशनल हाईवे। संवाद

झाकड़ी में भूस्खलन से ंबंद हुआ  नेशनल हाईवे। संवाद

झाकड़ी में भूस्खलन से ंबंद हुआ  नेशनल हाईवे। संवाद

झाकड़ी में भूस्खलन से ंबंद हुआ  नेशनल हाईवे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें