फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी स्कूल में विद्यार्थियों को बताई राष्ट्रीय शिक्षा नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
टीएमएम दिवस के तहत छात्रों ने मॉडल, पोस्टर और चार्ट बनाकर दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। पीएम श्री उत्कृष्ट विद्यालय आनी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा सप्ताह के तहत टीएलएम दिवस का आयोजन किया गया। कक्षा छठी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपने विषयों, कक्षा से सबंधित टॉपिक्स पर मॉडल, पोस्टर, चार्ट आदि बनाकर रोचक गतिविधियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम संयोजक प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को शिक्षण सहायक सामग्री के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों से रटने वाली पढ़ाई के स्थान पर समझ के साथ सीखने पर बल देने को कहा। विद्यालय प्रभारी श्यामानंद ने सभी शिक्षकों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का टीएलएम प्रदर्शनी के लिए आभार जताया। सभी शिक्षकों से अपने दैनिक शैक्षिक कार्य में टीएलएम को शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें