फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आनी की वंशिका ने पाया चौथा स्थान

विज्ञापन
स्टेम क्विज 4.0 में आनी की वंशिका ने देशभर में चौथा स्थान किया हासिल। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
गुजरात की साइंस सिटी में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी स्थित हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा वंशिका ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित स्टेम क्विज 4.0 प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता 25 और 26 मार्च को साइंस सिटी अहमदाबाद में करवाई गई, जिसमें देशभर के राज्यों की शीर्ष टीमों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात सरकार एवं गुजरात काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने किया। प्रतियोगिता में 76 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें विभिन्न राज्यों की 35 टीमों के साथ गुजरात की 36 टीमें शामिल थीं। प्रतियोगिता की शुरुआत स्क्रीनिंग टेस्ट से हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों को एक साथ 20 प्रश्नों का क्विज दिया गया। इस चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शीर्ष आठ टीमों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया। हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए वंशिका ठाकुर ने स्क्रीनिंग टेस्ट में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद ग्रैंड फिनाले में उन्होंने आत्मविश्वास, ज्ञान और तीव्र सोच के बल पर कड़ा मुकाबला करते हुए देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुजरात, द्वितीय उत्तर प्रदेश और तृतीय स्थान महाराष्ट्र को मिला। हिमाचल प्रदेश चौथे स्थान पर रहा। विद्यालय के चेयरमैन रफ्तार ठाकुर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस उपलब्धि का विशेष प्रसारण 5 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे डीडी गिरनार चैनल पर किया जाएगा। वंशिका की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और समस्त स्टाफ ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें