फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाथपा में चलते ट्रक पर गिरा पत्थर, अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
नाथपा में बुधवार को पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया ट्रक। संवाद
विज्ञापन
निगुलसरी के बाद अब नाथपा में भी ऊपरी पहाड़ी के दरकने का सिलसिला जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर के निगुलसरी के बाद अब नाथपा में भी ऊपरी पहाड़ी से भूस्खलन का सिलसिला जारी हो गया है। पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण सफर जानलेवा बना हुआ है। बीते कई दिनों से नाथपा में भूस्खलन हो रहा है। बुधवार को भी नाथपा में सुबह करीब आठ बजे चलते ट्रक पर पत्थर गिरा और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह रामपुर से टापरी की ओर से ट्रक सेब की खाली पेटियां ले जा रहा था। जैसे ही ट्रक नाथपा में पहुंचा तो ऊपरी पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और चलते ट्रक पर पत्थर गिरा। इस दौरान ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की कोई जान का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें