फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाथपा-झाकड़ी परियोजना ने ऊर्जा उत्पादन का बनाया कीर्तिमान

विज्ञापन
झाकड़ी परियोजना प्रमुख के साथ परियोजना के अधिकारी और कर्मचारी। स्रोत : परियोजना
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एशिया की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना एसजेवीएन के नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने ऊर्जा उत्पादन में कीर्तिमान स्थापित किया है। एनजेएचपीएस ने दूसरी सबसे तेज डिजाइन ऊर्जा की उपलब्धि हासिल की है। परियोजना ने इस बार 6,612 मिलियन यूनिट डिजाइन ऊर्जा प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ एनजेएचपीएस ने 1 दिसंबर 2024 को स्थापित हुए अपने पिछले दूसरे सबसे तीव्र ऊर्जा रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। एनजेएचपीएस का सबसे तेज डिजाइन ऊर्जा उत्पादन इससे पहले 19 नवंबर 2011 को वार्षिक सर्वोच्च उत्पादन के दौरान दर्ज किया गया था। इस वर्ष का यह कीर्तिमान केवल आठ महीनों में हासिल कर लिया गया है, जबकि वित्त वर्ष 2025–26 के चार महीने अभी शेष हैं। निदेशक (कार्मिक) एसजेवीएन अजय कुमार शर्मा ने भी सभी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी। झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड की प्राप्ति में मार्गदर्शन, निर्देशन एवं सहयोग प्रदान करने के लिए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता, निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा, विद्युत मंत्रालय, सीईए, हिमाचल प्रदेश सरकार और शिमला एवं किन्नौर के स्थानीय प्रशासन का आभार जताया है।

झाकड़ी परियोजना प्रमुख के साथ परियोजना के अधिकारी और कर्मचारी। स्रोत : परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें