फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नरसिंह मंदिर रामपुर में हजारों लोगों ने नवाया शीश

विज्ञापन
नरसिंह मंदिर रामपुर में लोग भंडारे का आनंद लेते हुए। संवाद
विज्ञापन
मंदिर में भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने प्रसाद किया ग्रहण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नरसिंह मंदिर रामपुर में नरसिंह जयंती पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों लोगों ने मंदिर में शीश नवाया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार रात को जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भजन मंडली रामपुर ने खूब रंग जमाया और रातभर भक्त झूमते रहे। रविवार सुबह मंदिर में पुजारी राजेश शर्मा की अगुवाई में पूजा-अर्चना और पाठ का दौर शुरू हुआ। उसके बाद पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोपहर बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। रामपुर और आसपास के हजारों लोगों ने मंदिर में माथा टेका और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, करीब 1200 लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन नरसिंह मोहल्ले के कारोबारियों के सौजन्य से हुआ। भंडारे में पंडित रूपेश गौतम, तिलक राज, विवेक शर्मा, पंकज खत्री, महेंद्र कश्मीरी, राजेश बेश्टू, राजीव चौहान सहित कई अन्य भक्तों ने भरपूर सहयोग दिया। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें