21 से 26 जनवरी तक विशाखापट्टनम में आयेाजित होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। उपमंडल निरमंड की कोटी पंचायत के अमतुआ गांव के नरेश कुमार का चयन राष्ट्रीय पैरा कबड्डी टीम के लिए हुआ है। हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से जारी चयन पत्र के अनुसार नरेश कुमार को 12 सदस्यीय पुरुष टीम में शामिल किया गया हैं। वह तृतीय राष्ट्रीय पैरा कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 21 से 26 जनवरी 2026 तक विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) में होगी। प्रतियोगिता से पहले टीम का कोचिंग कैंप 18 और 19 जनवरी को मंडी में लगाया जाएगा, जिसमें सभी चयनित खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा। नरेश कुमार के चयन से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। पंचायत प्रधान बलवंत ठाकुर का कहना है कि नरेश कुमार उनके बचपन के सहपाठी रहे हैं और उनको बचपन से ही खेल में रुचि थी और कई बार उन्होंने स्कूल के लिए कई अवाॅर्ड जीते हैं। उन्होंने नरेश कुमार की सफलता के लिए उनको बधाई दी है।