फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रैली निकाल कर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी कॉलेज के विद्यार्थियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाने के लिए रैली निकाली। इसके माध्यम से उन्होंने लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। राजकीय महाविद्यालय ननखड़ी में रोड सेफ्टी क्लब ननखड़ी इकाई ने यह आयोजन करवाया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर से मुख्य बाजार ननखड़ी तक रैली निकाली। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को लेकर नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


रोड सेफ्टी क्लब समन्वयक प्रो. पुनीत वर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों का आभार जताया। इस मौके पर कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ. इंद्र सूर्यान, प्रो. विजय ठाकुर, प्रो. देव नेगी, प्रो. शर्मिला नलवा और प्रो. ललित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें