ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद ने विवादित बयान पर भी लिया कड़ा संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पच्छाद कांग्रेस ब्लाॅक ने राजगढ़ में बिना अनुमति बैठक करने वाले सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। दरअसल, पिछले दिनों कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ के विश्राम गृह में बैठक आयोजित की थी। इस बैठक को पच्छाद कांग्रेस ब्लॉक की ओर से स्थगित किया गया था। इसके बावजूद बैठक का आयोजन किया गया। इसे लेकर पच्छाद कांग्रेस ब्लाॅक के कार्यालय सचिव अनुज ठाकुर की ओर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जारी किए गए नोटिस में सदस्यों को स्पष्टीकरण देने और भविष्य में इस तरह की घटना न दोहराने के लिए चेताया गया है। नोटिस में बैठक के दौरान कांग्रेस हाईकमान पर की गई टिप्पणी को लेकर भी संज्ञान लिया है। इसको लेकर चिंता जाहिर की गई। नोटिस में सभी ऐसे कार्यकर्ताओं को आगाह किया गया कि भविष्य में ऐसी गलती न दोहराई जाए। सभी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें।