फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: न वार्ड में घर, न वोट, फिर भी जमवाल सिंह जीत गए गए पार्षद का चुनाव

विज्ञापन
निरमंड के पोखटू वार्ड से पार्षद बने जमवाल सिंह। संवाद
विज्ञापन
नगर पंचायत निरमंड चुनाव में प्रतिद्वंदी को 28 वोट से दी शिकस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। नगर पंचायत निरमंड चुनाव में वार्ड नंबर-7 पोखटू से जमवाल सिंह ने अपनी प्रतिद्वंदी को 28 वोट से हराया। न वोट, न वार्ड अपना, फिर भी जमवाल सिंह पार्षद चुने गए। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर चार उम्मीदवार मैदान में थे। तीन उम्मीदवार पोखटू के थे और चौथे उम्मीदवार वार्ड-6 विष्णु मोहल्ला से जमवाल सिंह थे। जमवाल सिंह का खुद का और परिवार का नाम तक पोखटू की वोटर लिस्ट में नहीं था। यानी न वोट डाल सकते थे और न परिवार डलवा सकता था। फिर भी जनता ने 85 वोटों से जमवाल सिंह को जिताया। प्रतिद्वंद्वी और यहीं के स्थायी निवासी नरेश कुमार को 28 वोट से पटखनी दे दी। पोखटू वार्ड में कुल 379 वोटर हैं, जिनमें 224 पुरुष और 197 महिलाएं हैं। इस बार 224 लोगों ने वोट डाला और एक वोट नोटा को गया। इस मुकाबले में स्थानीय दावेदारों में नरेश कुमार 57, तेज सिंह 53 और शशि कांत 28 वोट पर ही अटक गए, वहीं जमवाल सिंह को 85 मत मिले। अब वार्ड-7 की जनता को अपने बाहरी पार्षद से बड़े कामों की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें