फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आम जनता के लिए खोला गया शालवी नदी तट पर बना पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत नेरवा ने किया है पार्क का निर्माण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नेरवा (रोहड़ू)। नगर पंचायत नेरवा ने शालवी नदी के तट पर बनाए पार्क को आम जनता के लिए खोल दिया है। पार्क का उद्घाटन नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबीता तंगड़ाइक ने किया। इस अवसर पर बबीता तंगड़ाइक ने कहा कि नेरवा में सार्वजनिक पार्क की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस पार्क के निर्माण से नेरवा के लोगों की मांग पूरी हो गई है। अभी पार्क में टाइलें लगवाई जानी हैं। पानी का टैंक, वाश बेसिन और फूलों की 10 क्यारियां भी बनवाई जानी हैं। इसके निर्माण के लिए शीघ्र ही टेंडर लगवाया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के अलावा स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, ब्लाॅक मेडिकल अधिकारी नेरवा डॉ. उज्ज्वल, व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिखटा, नगर पंचायत चौपाल के अधीक्षक राजेंद्र झगटा, नगर पंचायत नेरवा के सचिव राम करण वर्मा, नगर पंचायत नेरवा की उपाध्यक्ष रुचि जिंटा, शूरवीर राणा, संजय कुमार और शांति झगटा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें