एनएएसी की टीम कॉलेज को देगी ग्रेड, गुणवत्ता का चलेगा पता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में नैक की टीम 28 फरवरी से 1 मार्च तक कॉलेज का दौरा करेगी। रामपुर महाविद्यालय में 2004 और 2015 में नैक की टीम आई थी। दोनों ही बार महाविद्यालय को बी ग्रेड मिला था। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि 28 से 2 मार्च तक नैक की टीम कॉलेज का दौरा करेंगी। साथ ही महाविद्यालय को ग्रेड देगी।