ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में ही पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को नाके के दौरान यह सफलता मिली है। आरोपी की पहचान संदीप शर्मा निवासी गांव छपरा तहसील चौपाल के के रूप में हुई है। आरोपी से 19.36 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।