फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहडू से डोडरा क्वार तक कांग्रेस सरकार के कार्याकाल में हुआ विकास - ब्राक्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कांग्रेस सरकार ने रोहडू़ से डोडरा क्वार तक विकास को गति दी है। इस बार कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी रोहडू़ को विशेष स्थान दिया है। पांच साल में रुके सभी विकास कार्य अब दोबारा रफ्तार पकड़ेंगे। ब्राक्टा ने कहा सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य है। मुख्य संसदीय सचिव ने रोहडू़ विधानसभा क्षेत्र के चिड़गांव में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्तमान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुना और प्राथमिकता के आधार उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। ब्राक्टा ने इससे पहले कोटखाई के पजोल में एचपीएचडीपी के कलस्टर और जुब्बल के मिहाना में एचपीएचटीपी कलस्टर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोहडू़ करतार सिंह कुल्ला, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव शमेश्वर सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष चिड़गांव सरला मेहता, पंचायत समिति अध्यक्ष चिड़गांव प्रियंका चौहान, जिला परिषद सदस्य मोनिता चौहान और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विजय चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें