फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। केंद्र की मोदी सरकार देश के चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश की संपत्ति को बेचने का काम कर रही है। उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध में सोमवार को किन्नौर कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने अदाणी समूह पर लग रहे आरोपों की उच्चतम न्यायालय के जज से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अदाणी जैसे कॉरपोरेट घरानों की मनमानी और भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र सरकार के मौन धारण करने और सदन में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में एकत्रित होने के बाद नारेबाजी करते हुए एसबीआई और एलआईसी कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रिकांगपिओ चौक पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। किन्नौर कांग्रेस के अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार चंद उद्योगपतियों के हाथ देश की संपत्तियों को बेचने में लगी है। आए दिन अदाणी समूह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बावजूद केंद्र सरकार मौन धारण किए है, जो इन उद्योगपतियों के साथ मोदी सरकार की घनिष्ठता को दर्शाता है। वहीं जब विपक्ष सदन में मुद्दों पर बहस करने को कहती है, तो विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अदाणी समूह के खिलाफ लग रहे आरोपों की जांच निष्पक्ष रूप से माननीय उच्चतम न्यायालय के जज से करवाई जाए, जिससे देश के करोड़ों लोगों के खून पसीने की कमाई को लुटने से बचाया जा सके। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष कल्पा जयकृष्ण नेगी, प्रदेश सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य दयाल सिंह नेगी, पूह ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमकुमार नेगी, जिला प्रवक्ता कुलवंत सिंह नेगी, भरत लाल, कांग्रेस कमेटी सांगला वैली अध्यक्ष अंकुश नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें