ज्यूरी में कल्याण समिति ज्यूरी ने मनाया तोशिम कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में किन्नौर कल्याण समिति ने रविवार को वार्षिक तोशिम कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। ज्यूरी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में किन्नौरी गीतों पर लोग जमकर झूमे। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के मुख्य सलाहकार बद्री सेन नेगी ने किया। ज्यूरी पंचायत की प्रधान तांपा देवी और उपप्रधान अरुण शर्मा भी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ज्यूरी क्षेत्र में रहने वाले किन्नौर के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सबसे पहले कॉलेज छात्रा अनिता नेगी की निर्मम हत्या दुख जताया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। किन्नौर कल्याण समिति ज्यूरी के अध्यक्ष प्यारे लाल खोजान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। तोशिम कार्यक्रम 2023 का शुभारंभ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने किन्नौर लोकनृत्य से किया। इसके बाद किन्नौर की कलाकार बेबो नेगी ने किन्नौरी लोक गीतों की प्रस्तुति से लोगों को खूब नचाया। तोशिम कार्यक्रम में आए लोगों ने घंटों नाटी का लुत्फ उठाया। इस अवसर और किन्नौर कल्याण समिति के प्रधान प्यारे लाल खोजान, हरबंस नेगी, पीसी नेगी, सुरेंद्र नेगी, अनिता नेगी, सुभाष नेगी, जोगिंद्र नेगी सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।