फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नारकंडा के डोगरा सेब बाजार के समीप भिड़ी दो कारें, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत पर्यटन नगरी नारकंडा के डोगरा सेब बाजार के समीप नेशनल हाईवे पांच पर दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चालक सहित एक अन्य युवक घायल हो गया है। घायलों को उपचार के लिए कुमारसैन अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के अनुसार ध्रुव कैंथला ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त अविनाश सूद के साथ सैंज की तरफ की ओर आ रहा था। कार अविनाश सूद चला रहा था। जब वे राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर नारकंडा के समीप डोगरा सेब बाजार के समीप पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रही कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संंबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें