फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नशे के खिलाफ रामपुर की 54 पंचायतों में चलाया जाएगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही नशाखोरी के खिलाफ उपमंडल की 54 पंचायतों में मशाल रैली निकाली जाएगी। इसके माध्यम से युवाओं समेत अभिभावकों और अन्य लोगों को नशे के खिलाफ आगे आने के लिए रवाना किया जाएगा। इसके साथ ही नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुकता फैलाई जाएगी।
विज्ञापन


यह मशाल रैली रामपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में जाकर लोगों को नशा निवारण के बारे में जागरूक करेगी। 26 जनवरी को स्थानीय विधायक नंदलाल देवनगर पंचायत से मशाल रैली को रवाना करेंगे। मशाल रैली विस क्षेत्र की 54 पंचायतों में पहुंचकर नशामुक्त अभियान को सफल बनाने का आह्वान करेगी। पंचायतों के जनप्रतिनिधि, महिला मंडल, युवक मंडल और सरकारी विभागों में तैनात अधिकारी और कर्मचारी नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए एक मंच पर एकत्रित होंगे।

रामपुर उपमंडल प्रशासन और बुशहर बॉक्सिंग एसोसिएशन संयुक्त रूप से नशामुक्त समाज के निर्माण का बीड़ा उठाया है। रामपुर में 22 फरवरी से शुरू होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता से पूर्व प्रशासन और एसोसिएशन द्वारा मशाल रैली के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। 26 जनवरी को विधायक मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 26 को ही यह मशाल रैली रामपुर पहुंचेगी और इसके अगले दिन रैली विभिन्न पंचायतों के लिए रवाना होगी। उपमंडल की 54 पंचायतों में पहुंचकर मशाल रैली के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन



इस दौरान पंचायत स्तर पर लोगों को नशे की प्रवृति से बचने के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। खासकर युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों, सामाजिक जागरुकता कार्यक्रमों और समाजहित के कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया जाएगा।

21 फरवरी को यह मशाल रैली सभी पंचायतों का दौरा कर रामपुर और 22 फरवरी को बॉक्सिंग प्रतियोगिता स्थल में पहुंचेगी। मंगलवार को एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन मोहन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि नशामुक्ति के लिए ग्रामीण स्तर पर रैली के जरिये लोगों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में मशाल रैली को लेकर पंचायत सचिवों, बॉक्सिंग एसोसिएशन और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने रूपरेखा तैयार की। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि मशाल रैली विस क्षेत्र की सभी पंचायतों का दौरा कर नशामुक्ति का संदेश देगी। उन्होंने जन प्रतिनिधियों, महिला मंडलों और युवाओं से रैली को सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रीति कश्यप, डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ, तहसीलदार जयचंद, तन्मय शर्मा, मदन सेठी और चेतन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें