फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में डिपुओं में नहीं मिल रहा सरसों और रिफाइंड तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल(रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में सस्ते राशन के डिपुओं में सरसों और रिफाइंड तेल नहीं मिल रहा है। राशनकार्ड धारकों को मई में आधा-अधूरा राशन दिया जा रहा है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बाजार से महंगे दामों पर तेल खरीदना पड़ रहा है। रिफाइंड तेल पिछले चार-पांच महीनों से नहीं मिल रहा है। डिपुओं में सरसों तेल 153 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से राशनकार्ड धारकों को मुहैया करवाया जा रहा था, लेकिन लोगों को इस बार भी बाजार से महंगे दामों पर तेल खरीदना पड़ रहा है। राशनकार्ड धारक हर माह आधा-अधूरा राशन मिलने से खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें