फॉलोअप
छोटे भाई विक्रम पर हत्या का आरोप, पुलिस कर रही गहन पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। सराहन की राई खड्ड के समीप जिस श्मशानघाट में मृतक अनिल का शव बरामद हुआ था। उसी श्मशानघाट में बुधवार को अनिल के चार साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। सोमवार रात को छोटे भाई ने शराब के नशे में धुत होकर पुरानी रंजिश के चलते बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी विक्रम पुलिस हिरासत में है, जिससे पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। आराेपी ने बड़े भाई के हत्या की बात कबूली है। उपमंडल रामपुर के सराहन में सोमवार रात को बड़े भाई की हत्या करने का मामला सामने आया था। मंगलवार को मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने हत्या में संलिप्त छोटे भाई विक्रम को गिरफ्तार किया था। बुधवार को मृतक अनिल का सराहन स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार हुआ। जिस श्मशानघाट में अनिल का शव मिला था। बुधवार को उसी श्मशानघाट में अनिल के चार साल के बेटे ने उसे मुखाग्नि दी। मंगलवार सुबह पुलिस की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया था और देर रात को पोस्टमार्टम के बाद शव सराहन पहुंचाया। पुलिस ने यहां शव परिजनों के सुपुर्द किया। बुधवार को अनिल के परिजन, रिश्तेदारों और ग्रामीण अंतिम यात्रा में शामिल हुए और दाह संस्कार किया गया।