रामपुर बुशहर। रामपुर के नजदीक एनएच-5 बजीर बावड़ी के समीप युवक प्रवीण कुमार की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। छह दिन बीत जाने के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं।
पीड़ित परिजनों ने मंगलवार को एक बार फिर से एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपा। परिजनों का कहना है कि पिछले छह दिनों से पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने जल्द कार्रवाई न करने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
पुलिस का कहना है कि वह इस मामले को लेकर गहनता से छानबीन कर रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। उधर, डीएसपी शिवानी मेहला ने कहा कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद