रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर ने समाधान शिविर लगाया। एक दिवसीय इस शिविर में नप के विभिन्न वार्डों से आईं महिलाओं ने भाग लिया। शिविर में लिपिक मनीष ठाकुर और कामिनी गुप्ता ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और नगर परिषद क्षेत्र से आईं महिलाओं की शिकायतें सुनीं। शिविर में करीब 12 शिकायतों का निवारण मौके पर किया गया। इस मौके पर 90 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और अन्य मौजूद रहे। संवाद