फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मल्टी टास्क वर्करों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, स्थायी नीति बनाने की मांग उठाई

विज्ञापन
रिकांगपिओ में मल्टीटास्क वर्करों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, स्थायी नीति बनाने की उठाई मांग
विज्ञापन
. पार्ट टाइम दर्जा कार्यकाल घटाने और नियमितीकरण की लगाई गुहार
विज्ञापन

. वित्तीय परेशानियों से जूझ रहे वर्कर, अस्थायी स्थिति से बढ़ी परेशानियां
संवाद न्यूज एजेसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
किन्नौर जिले में शिक्षा विभाग में कार्यरत पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्करों ने प्रदेश सरकार से स्थायी नीति बनाने की मांग उठाई है। बुधवार को रिकांगपिओ पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में कार्यरत पीटीएमटीडब्ल्यू कर्मियों ने ज्ञापन सौंपा। यूनियन की ओर से दिए गए इस ज्ञापन में कर्मियों ने स्थायी नीति बनाने और कार्य शर्तों में सुधार की मांग की है। कर्मियों का कहना है कि उनकी नियुक्ति सरकारी स्कूलों में एसएमसी के तहत हुई है। इसके बावजूद वे प्रतिदिन सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक अन्य कर्मचारियों के समान सेवाएं दे रहे हैं। पार्ट टाइम कर्मचारी होने के बावजूद उनसे पूरे 7 घंटे कार्य लिया जा रहा है, जो उनके साथ अन्याय है। यूनियन ने बताया कि पीटीएमटीडब्ल्यू में कार्यरत अधिकांश कर्मचारी दिव्यांग, विधवा और अत्यंत गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। ऐसे में कम वेतन और अस्थायी स्थिति उनके लिए और अधिक परेशानी का कारण बन रही है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग उठाई है कि पार्ट टाइम कार्यकाल को कम कर निर्धारित किया जाए और पीटीएमटीडब्ल्यू के लिए स्थायी नीति बनाई जाए। उनका कहना है कि यदि उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान कार्य लिया जा रहा है, तो उन्हें भी उसी अनुसार सुविधाएं और सुरक्षा मिलनी चाहिए। यूनियन ने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी, जिससे हजारों कर्मियों और उनके परिवारों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें