जिंदल संजीवनी अस्पताल में एम्स बिलासपुर से आए विशेषज्ञय चिकित्सक मरीजों की जांच करते हुए। संवाद
भावानगर (किन्नौर)। जिंदल संजीवनी अस्पताल शोल्टू में सोमवार को तीन दिवसीय मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन ने जिला स्वास्थ्य विभाग एवं अभ्युदया एनजीओ के सहयोग से शिविर शुरू किया। शिविर में एम्स बिलासपुर के मेडिसिन, ईएनटी, ऑन्कोलॉजी, हड्डी रोग और फिजियोथैरेपी सहित विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। मरीजों को मुफ्त दवाइयां और आवश्यक सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जा रही है। शिविर का शुभारंभ परियोजना प्रमुख कौशिक मौलिक ने किया। इस अवसर पर सीएसआर टीम, विभिन्न विभागों के प्रमुख, अभ्युदय एनजीओ के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।