फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शोल्टू में मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर शुरू

विज्ञापन
जिंदल संजीवनी अस्पताल में एम्स बिलासपुर से आए विशेषज्ञय चिकित्सक मरीजों की जांच करते हुए। संवाद
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। जिंदल संजीवनी अस्पताल शोल्टू में सोमवार को तीन दिवसीय मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन ने जिला स्वास्थ्य विभाग एवं अभ्युदया एनजीओ के सहयोग से शिविर शुरू किया। शिविर में एम्स बिलासपुर के मेडिसिन, ईएनटी, ऑन्कोलॉजी, हड्डी रोग और फिजियोथैरेपी सहित विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। मरीजों को मुफ्त दवाइयां और आवश्यक सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जा रही है। शिविर का शुभारंभ परियोजना प्रमुख कौशिक मौलिक ने किया। इस अवसर पर सीएसआर टीम, विभिन्न विभागों के प्रमुख, अभ्युदय एनजीओ के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें