फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनपीएस के विरोध में कर्मचारी महासंघ का आंदोलन 19 से 24 जून तक

Fri, 16 Jun 2023 05:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। एनपीएस की विरोध में कर्मचारी 19 से 24 जून तक आंदोलन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भी भेजे जाएंगे। सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के आह्वान पर राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ, केन्द्रीय कर्मचारी महासंघ, रेलवे, स्वातशासी, पोस्टल, प्रतिरक्षा सहित सभी संगठंन संघर्ष में भाग लेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष विपन कुमार डोगरा ने बताया कि कर्मचारियों की मांग है कि एनपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन सुविधा बहाल की जाए। पूरे देश में एक समान वेतनमान ओर सेवानिवृत्ति आयु, महंगाई भत्ता एक साथ दिया जाए ताकी कर्मचारी वर्ग में फैल रही असमानता समाप्त हो। महासंघ सरकार से कोविड काल में फ्रिज डीए के भुगतान और 1-1-2016 से देय नए वेतनमान के बकाया एरियर का भी भुगतान शीघ्र किया जाए। कैश लेस मेडिकल सुविधा सभी को मिले, आयकर सीमा में छूट व सभी तृतीय और चुर्तथ श्रेणी कर्मियों को बिना सिलिंग और बिना शर्त बोनस का भुगतान करने सहित विभिन्न मांगों को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें