सरस्वतीनगर कालेज व हाटेश्वरी माता मंदिर समिति के बीच हुआ एमओयू साईन
सरस्वतीनगर काॅलेज व हाटेश्वरी माता मंदिर समिति के बीच हुआ एमओयू
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर और हाटेश्वरी माता मंदिर समिति के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को नवमी पर एमओयू पर हुआ। कॉलेज के साथ मंदिर समिति विद्यार्थियों को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ेगी। इस समझौते का उद्देश्य शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में सहयोग को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष एसडीएम गुरमीत नेगी, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता और मंदिर समिति के पदाधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक एवं प्रशिक्षण अवसर उपलब्ध करवाना और स्थानीय समुदाय की भलाई के लिए संयुक्त प्रयास करना है। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गुरमीत नेगी जी ने कहा कि यह साझेदारी स्थानीय युवाओं को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने और सामाजिक सेवा कार्यों में भागीदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से दोनों संस्थाएं मिलकर शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सार्थक परिणाम प्राप्त करेंगी। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने कहा कि यह एमओयू विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, स्वैच्छिक सेवाओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी का अवसर प्रदान करेगा। आगामी समय में इस समझौते के अंतर्गत संयुक्त शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है।