रिकांगपिओ (किन्नौर)। कल्पा में 8वीं बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में वाइब्रेंट विलेज और संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। दूसरे दिन 353 एनसीसी कैडेटों के लिए उद्घाटन संबोधन हुआ। इस अवसर पर 8वीं हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएमएस परमार ने संबोधित किया। उन्होंने कैडेटों को शिविर के दौरान अनुशासन, समर्पण और उत्साह के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कर्नल बीएमएस परमार ने कहा कि उन्हें शिविर के प्रत्येक अवसर का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। कैडेट को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए।