बलघार पंचायत में मोतीराम 297 वोट लेकर प्रधान बने
.धारतपुरनू पंचायत में बिमला ने 467 वोट लेकर प्रधान पद पर विजयी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग(रामपुर बुशहर)।
ठियोग उपमंडल की अधिकतर ग्राम पंचायतों में देर रात तक मतगणना चलती रही। जबकि कुछ पंचायतों के परिणाम जल्द घोषित हो गए। भराणा पंचायत में उपप्रधान पद पर मनोहर लाल ने 269 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि हितेंद्र को 216 वोट मिले। इस पंचायत में शारदा वर्मा पहले ही प्रधान पद के लिए निर्विरोध चुनी जा चुकी हैं।बलघार पंचायत में मोतीराम 297 वोट लेकर प्रधान बने, जबकि जीतराम को 234 वोट मिले। उपप्रधान पद पर निशांत वर्मा ने 330 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि अमित को 197 वोट मिले। धारतपुरनू पंचायत में बिमला ने 467 वोट लेकर प्रधान पद पर विजयी हुई, जबकि विनीता चौहान को 340 वोट मिले। प्रकाश चंद पहले ही उपप्रधान पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मुंडू पंचायत में मायाराम शर्मा प्रधान और बलवीर सिंह उपप्रधान पद के लिए पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। कलजार मतियाना पंचायत में प्रियंका ने 315 वोट लेकर प्रधान पद पर जीत दर्ज की, जबकि बीना को 234 वोट मिले। उपप्रधान पद पर राजेंद्र ने 296 वोट प्राप्त किए, जबकि अनिल कुमार को 253 वोट मिले।