सनबीम स्कूल जुब्बल में आयोजित मर्दस डे के दौरान
स्कूल में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सनबीम इंटरनेशनल स्कूल जुब्बल में मदर-डे मनाया गया। इस अवसर पर प्री-नर्सरी और नर्सरी कक्षा के छात्रों की माताओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पेपर डांस और रैंप वॉक का आयोजन किया गया। माताओं ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया और अपने बच्चों में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे विद्यालय के स्नेहपूर्ण वातावरण और शिक्षकों की मेहनत से उनके बच्चों में आत्मविश्वास, बोलचाल की क्षमता और सामाजिक व्यवहार में निखार आया है। स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण ठाकुर ने सभी माताओं का धन्यवाद किया।